Spread the love

सरायकेला जिला के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत गजिया ब्रज से खड़काई एवं संजय नदी तट पर उज्जैनपुर, आंवलाटांड,से चमारू तक एफ्लेक्स बांध और भीमखादा माइक्रो लिफ्ट पाइपलाइन से सिंचाई योजना समेत 356 करोड़ की छोटी बड़ी 84 योजनाओं का शिलान्यास किया।

Advertisements

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन खरकई नदी तट पर स्थित गांजिया बराज से सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया, सिंचाई योजना समेत 356 करोड़ की छोटी बड़ी 84 योजनाओं का भी शिलान्यास किया…

 

आदित्यपुर: जगबंधु महतो   

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत खरकई नदी तट पर स्थित गांजिया बराज से सिंचाई परियोजना शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री का सरायकेला जिला प्रशासन द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया । मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया । गांजिया बराज से ऊंचाई पर स्थित भीमखंदा सिंचाई परियोजना समेत लिफ्ट इरीगेशन व पाइप लाइन के माध्यम से 12 से भी अधिक पंचायत को सालों भर भरपूर पानी उपलब्ध कराने संबंधित योजनाओं का मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के 12 से भी अधिक पंचायत को अब सालों भर सिंचाई के लिए भरपूर पानी उपलब्ध होगा। जिसमें किसान एक नहीं बल्कि तीन-तीन फसले साल भर में उगा सकेंगे। जिससे उनके आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली डबल इंजन की सरकार ने इस परियोजना को खटाई में डालने का काम किया है। किसानों के खेतों का जबरन अधिग्रहण नहीं होगा बल्कि पाइपलाइन से भरपूर पानी उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांजिया बराज के तर्ज पर ही चांडिल डैम से भी पाइपलाइन के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा। चांडिल डैम से नीमड़ीह प्रखंड समेत पटमदा प्रखंड के भी गांव तक पानी पहुंचाने का काम किया जाएगा। खरकई नदी पर गजिया बराज से सटे नए पुल का भी निर्माण होगा। जिससे औद्योगिक क्षेत्र के आगमन की सुगमता बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि गिरगिट की तरह रंग बदलने वाली भाजपा की सरकार ने खनिज संपदा से भरपूर झारखंड को लूटने का काम किया गया है।झारखंड से लोह अयस्क व खनिज निकालने वाले कंपनियां ने अगर अपने मुनाफे का 2% भी झारखंड के आदिवासी मूलवासियों पर खर्च होता तो आज झारखंड की सूरत बदल गई होती। लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा 75% स्थानीय लोगों को रोजगार देने के कानून के साथ अब दो प्रतिशत निजी कंपनियों को मुनाफा खर्च किए जाने संबंधित कानून सरकार बनाएगी। झारखंड के प्राइमरी स्कूलों में अब उड़िया, बांग्ला, हो, उरांव, संथाल जैसे भाषाओं की पढ़ाई होगी साथ ही इन भाषाओं के शिक्षकों की भी जल्द बहाली होगी।

मुख्य मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि जिस प्रकार से विधानसभा चुनाव में कोल्हान प्रमंडल के सभी 12 सीटों पर भाजपा का एक विधायक का खाता नहीं खुल सका ठीक उसी प्रकार झारखंड के 14 लोकसभा सीट से भी एक भी भाजपा प्रत्याशी की जीत नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने अपने शासनकाल में प्राइमरी स्कूल बंद कर किसान मजदूर के बेटे को शिक्षा से वंचित रखा है।

जिसका खामियाजा इन्हें भुगतना होगा। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री समेत सम्मानित अतिथियों ने 50 वर्षीय एससी -एसटी महिलाओं को पेंशन स्वीकृति प्रदान करने हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल, सुवर्णरेखा परियोजना के प्रशासक मंजूनाथ भजंत्री, जल संसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख नागेश्वर मिश्रा शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed