Spread the love

चौका पुलिस को 700 ग्राम अफीम, 2,49,000 नकद के साथ एक गिरफ्तार …

चांडिल : परमेश्वर  चौका थाना प्रभारी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर करवाई कर पुलिस ने अफीम का गादा लेकर जा रहे युवक को चौका थाना अंतर्गत दिरलोंग एनएच 33 पर रोड कटिंग के पास धर दबोचा। इस बात की जानकारी अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में डीएसपी संजय कुमार सिंह ने दी ।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिलते ही वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेशानुसार चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व मे एक टीम का गठन किया गया। उक्त स्थल से पुलिस द्वारा तलाशी के क्रम में किए गए इस करवाई में गिरफ्तार युवक का नाम सुजीत कुमार साहू (उम्र-30 वर्ष) है जो जमशेदपुर बर्मामाइंस का रहने वाला है, तलाशी के क्रम में पुलिस को 700 ग्राम अफीम, 2,49,000 नकद, एक ओप्पो मोबाइल फोन और एक मोटर साइकिल (JH 05 CU – 2887) बरामद हुआ है। छापेमारी दल में डीएसपी चांडिल संजय कुमार सिंह, चौका थाना प्रभारी धर्मराज कुमार, एसआई अभिजीत कुमार एएसआई रूबलाल मंडल एवं चौका थाना के सशस्त्र बल मौजूद थे।

Advertisements
Advertisements

संजय कुमार सिंह (डीएसपी चांडिल अनुमंडल)

 

You missed