नारी शक्ति वंदन विधेयक लोकसभा और राज्यसभा से पारित होने पर नगर भाजपा महिला मोर्चा ने लड्डू बताकर मनाई खुशियां…
सरायकेला: संजय मिश्रा ।
केंद्र की पीएम मोदी सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन विधेयक लोकसभा एवं राज्यसभा से पारित करवाए जाने की खुशी में भाजपा नगर महिला मोर्चा द्वारा लड्डू का वितरण किया गया। भाजपा नगर महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष पिंकी मोदक के नेतृत्व में खुशियां मनाते हुए महिला कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया गया। मौके पर नगर अध्यक्ष पिंकी मोदक द्वारा बताया गया कि महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का प्रावधान पीएम मोदी सरकार की ऐतिहासिक पहल है। इससे देश में महिला सशक्तिकरण के नए अध्याय की शुरुआत होगी। कार्यक्रम में सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, सुदीप पटनायक, रीता दुबे, नूर सुतार, सुशीला सुतार सही दर्जनों की संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related posts:
