Spread the love

रांची : झारखंड के पांच जिलों और एक विधानसभा क्षेत्र में 7 मई को होगा सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल

Advertisements
Advertisements

रांची : 6 मई 2025 केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार झारखंड राज्य के पांच प्रमुख जिलों :- रांची, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, गोड्डा और साहिबगंज तथा गोमिया विधानसभा क्षेत्र में 7 मई 2025 को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।

इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य युद्ध जैसे हालात या किसी अन्य आपातकालीन परिस्थिति में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें त्वरित प्रतिक्रिया के लिए तैयार करना है। यह अभ्यास 244 सूचीबद्ध सिविल डिफेंस जिलों के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय स्तर के प्रयास का हिस्सा है।

मॉक ड्रिल के दौरान आम जनता को जागरूक करने के साथ-साथ कुछ चयनित नागरिकों और स्वयंसेवकों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ताकि वे संकट की घड़ी में राहत और बचाव कार्यों में सहयोग कर सकें।

भारत-पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनावपूर्ण माहौल को ध्यान में रखते हुए यह अभ्यास विशेष रूप से महत्वपूर्ण हो जाता है। इससे न केवल स्थानीय प्रशासन की तैयारियों का मूल्यांकन होगा, बल्कि नागरिकों को भी यह समझने में मदद मिलेगी कि ऐसे हालात में कैसे सतर्क और सुरक्षित रहा जा सकता है।

You missed