Advertisements
Spread the love

 

विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा चांडिल के विभिन्न मंदिरों मे स्वच्छता अभियान चलाया गया…

चाण्डिल: कल्याण पात्रा

Advertisements

22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर लोकार्पण को लेकर चांडिल मे एक दिन पूर्व विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा चांडिल के विभिन्न मंदिरों मे स्वच्छता अभियान चलाया गया विश्व हिन्दू परिषद के जिला कोषाध्यक्ष संजय चौधरी के अगुवाई में पुराना विवेकानंद हनुमान मंदिर परिसर एवं आसपास मे साफ सफाई करवाया गया,

वही कदमडीह दुर्गा मंदिर मे मनोज वर्मा एवं नील रतन खां के अगुवाई मे मंदिर परिसर मे सफाई अभियान चलाया गया, एवं चौक बाजार स्थित हरी मंदिर मे सुब्रत चटर्जी के अगुवाई मे पूरे मंदिर परिसर मे स्वच्छता अभियान चलाया गया, विहिप जिला कोषाध्यक्ष संजय चौधरी एवं सुब्रत चटर्जी ने कहा की अयोध्या मे होने वाले प्रभु श्री राम के मंदिर लोकार्पण को लेकर सफाई अभियान चलाया जा रहा है

आज पूरा देश राममय होकर ‌ स्वच्छता , रंगोली एवं पूजा अर्चना जैसे दैविक कार्य में लगा हुआ है अपना चांडिल भी पीछे नहीं रह सकता , इसी क्रम मे रामभक्तों नै मिलकर विभिन्न मंदिरों मे साफ सफाई की।इस पुनीत कार्य में सुब्रत चटर्जी, संजय चौधरी, मनोज वर्मा, नीलरतन खां, देवाशीष मंडल,बाबुलाल सिंह सरदार, अरिजीत खा संजय गोप एवं राजेश वर्मा सहित अन्य ने ईश्वरीय कार्य में अपना श्रम दान किया।

You missed