Spread the love

सार्वभौम शाकदीपीय ब्राह्मण महासंघ द्वारा सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं

Advertisements
Advertisements

रांची ।  सार्वभौम शाकदीपीय ब्राह्मण महासंघ, रांची ग्रामीण इकाई एवं समस्त झारखंड राज्य सहित देशभर में शाकद्वीपीय समाज के उन सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देता है, जिन्होंने हाल ही में 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाएं उत्तीर्ण की हैं।

महासंघ ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। महासंघ के रांची ग्रामीण अध्यक्ष  गिरधर मिश्र, महामंत्री  अमित कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष  विजय नाथ मिश्रा, उपाध्यक्ष  अभय कुमार मिश्रा,  दीनानाथ मिश्र, महामंत्री  प्रदीप मिश्रा एवं संयोजक कृष्ण मुरारी मिश्रा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को अनंत शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

इसके साथ ही, महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) चंदन मिश्र, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष  मनोज मिश्र एवं संरक्षक  भोलानाथ मिश्र ने भी विद्यार्थियों को उनके परिश्रम और सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

साथ ही, अभिभावकों की ओर से भी सफल विद्यार्थियों को ढेर सारी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्राप्त हो रहे हैं। यह सफलता समाज के लिए गर्व का विषय है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

You missed