
16 को प्रस्तावित अखिल भारतीय स्तर पर बंद को कांग्रेस पार्टी ने दिया नैतिक समर्थन…
सरायकेला : संजय मिश्रा । भारतीय किसान यूनियन एवं अन्य किसान संघो द्वारा 16 फरवरी को किसानों से संबंधित विभिन्न मांगो को लेकर अखिल भारतीय स्तर पर बंद का आह्वान किया गया है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी जिला में प्रस्तावित बंद को नैतिक समर्थन प्रदान करेगी. जरूरत पड़ी तो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतर कर बंद कराया जाएगा.

उक्त बातें कहते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार ने जिले भर के किसानों से बंद को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है. उन्होंने व्यापारिक प्रतिष्ठानों से शुक्रवार को प्रातः 6 बजे से शाम 5 बजे तक प्रतिष्ठानों को बंद रखने की अपील की है. किसान संगठन कृषि उत्पादों के न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने वाले काले कृषि कानून बापस लेने समेत अन्य मांगो को लेकर प्रदर्शन करना चाहती है.
मोदी सरकार आंदोलनकारी किसानों पर गोलियां चलाकर आंदोलन का दमन करना चाहती है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को आदित्यपुर नगर कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस समेत पूरा कांग्रेस संगठन बंद को नैतिक समर्थन प्रदान करते हुए किसान संगठनों का साथ देगा.
Related posts:

