
- सिविल कोर्ट में शुरू हुआ कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप; 110 को लगा बूस्टर डोज।
सरायकेला। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में सोमवार से सिविल कोर्ट सरायकेला में कोविड वैक्सीनेशन कैम्प का शुभारंभ किया गया. जिसका उद्घाटन प्रधान जिला एवम सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष विजय कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने इस वैक्सीनेशन कैम्प में सभी को वैक्सीन लेने को प्रेरित किया। कहा कि जिन लोगो का दोनो वैक्सीनशन हो चुका वे बूस्टर डोज एवं जिनका डोज़ बाकी है वे अपना दूसरा डोज अवश्य ले। टीकाकरण ही कोरोना से बचाव है।

शिविर के प्रथम दिन कुल 110 न्यायालय कर्मीयों तथा अधिवक्ताओं ने बूस्टर डोज वैक्सीन लिया। जिसमें एटीन प्लस के कोवीशील्ड के एक सौ और को वैक्सीन के 10 वैक्सीन लगाए गए। मौके पर मेडिकल टीम में डॉ विशाल कुमार, सीएचओ विनीता कश्यप, बीपीएम रवि मिश्रा, एमपीडब्ल्यू राजेश वर्मा एवं एएनएम नर्स अंबिका कुमारी, सविता कुमारी और सुषमावती सिंकू शामिल रहे।

