Advertisements

साइकिलिंग रोड शो मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन…
सरायकेला: संजय मिश्रा । सरायकेला-खरसावां जिला साइकलिंग संघ की ओर से चौका मोड़ से चांदनी चौक खूंटी बाजार से होते हुए वापस चौका मोड तक साइकलिंग रोड शो मतदाता जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला साइकलिंग संघ के महासचिव दिलीप कुमार गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि मतदाता जागरूक कार्यक्रम में सरायकेला-खरसावां जिला के विभिन्न प्रखंडों से 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। और रोड शो का समापन किया गया। उसके बाद खिलाड़ियों ने शपथ ग्रहण किया एवं मतदाता जागरूकता अभियान में जागरूक किया गया। आयोजन के सफलतापूर्वक करने के लिए साइकलिंग संघ के सभी सदस्य उपस्थित रहे। जिसमें जिला साइकलिंग संघ के कोषाध्यक्ष निरंजन महतो, श्याम चन्द्र टुडू, आत्मा अमर नारायण सिजोई, सुनील मुर्मू, दुलाल गोराई एवं प्रशासन के गश्ती दल मौजूद रहे।
Advertisements


