चाकुलिया: विधानसभा के बजट सत्र में विधायक समीर कुमार मोहंती ने घाटशिला में ईएसआई अस्पताल स्थापित करने की उठाई मांग
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती ने पूर्वी सिंहभूम जिला विशेषकर घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण समस्या को सदन में उठाया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले का एकमात्र ईएसआई अस्पताल आदित्यपुर में स्थित है, जो घाटशिला से काफी दूर है. दूरी अधिक होने के कारण घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न मील एवं फैक्ट्रियों में कार्यरत हजारों श्रमिकों को ईएसआई चिकित्सा सुविधा का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. विधायक ने सरकार से आग्रह किया कि श्रमिक हितों को ध्यान में रखते हुए घाटशिला अनुमंडल में एक ईएसआई अस्पताल की स्थापना पर सकारात्मक पहल की जाए, ताकि क्षेत्र के मेहनतकश श्रमिकों को सुलभ एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके.
Advertisements

Advertisements

Related posts:
ऊषा मार्टिन फाउंडेशन ने गांव के 34 गरीब लोगों को निःशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन के साथ चश्मा का वितरण कि...
CHANDIL NEWS : दुर्घटना में घायल चांडिल बाजार निवासी प्रह्लाद कालिंदी का हाल जानने अस्पताल पहुंचे वि...
सरायकेला:साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों से मिले उप विकास आयुक्त...

