
नवरात्रि के तीसरे दिन टीम पीएसएफ का 1801 बां एसडीपी रक्तदान मां चंद्रघंटा के नाम समर्पित।

पोटका संवाददाता -अभिजीत सेन
एक विश्वास टीम पीएसएफ. स्वैच्छिक रक्तदान, एसडीपी रक्तदान अभियान, एवं कई सामाजिक एवं मानव कल्याणकारी कार्य में अग्रणी टीम पीएसएफ ने नवरात्रि के तीसरे दिन, अमित कुमार, आशु कुमार, रवि शंकर पात्र, सुब्रतो रॉय, रवि शंकर, उत्तम कुमार गोराई एवं रवि कुमार, इन सात एसडीपी रक्तदान के जरिए टीम पीएसएफ ने एसडीपी रक्तदान के क्षेत्र में सबसे बड़ा अभियान चलाते हुए 1801 बां एसडीपी रक्तदान के आंकड़े को पूरा कर लिया। और इस सफलता को मां भगवती का एक स्वरुप मां चंद्रघंटा के नाम समर्पित कर दिया।. टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार ने इतने बड़े सफलता को, सभी रक्तदाताओं, जमशेदपुर ब्लड सेंटर के सभी डाॅक्टरों, तकनीशियन, पारा मेडिकल स्टाफ, एवं टीम पीएसएफ के सभी सदस्यों को इसका श्रेय दिया। रक्तदान के पश्चात सभी रक्तदाताओं को टीम पीएसएफ एवं जमशेदपुर ब्लड सेंटर की और से प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, डॉक्टर लव बहादुर सिंह, डॉक्टर निर्जला झा, तकनीशियन धीरज कुमार, अनुप कुमार श्रीवास्तव, टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार, कुमारेस हाजरा उपस्थित रहे।

