
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर डालसा का विधिक जागरूकता अभियान,बाल विवाह रोकना ही मुख्य उद्देश्य -राजेश कुमार सिन्हा

रांची संवाददाता ,अर्जुन प्रमाणिक
रांची राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची की ओर से कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बुण्डू, माण्डर, अनगड़ा एवं कांके में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माननीय न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा श्री सुजित नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर, माननीय सदस्य सचिव झालसा कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त रांची श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव की देखरेख में दिनांक 24 जनवरी 2026 को संपन्न हुआ।
इस अवसर पर डालसा के डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि जागरूकता के माध्यम से बाल विवाह को रोकना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बाल विवाह एक गंभीर अपराध है, जिसके दूरगामी सामाजिक, कानूनी एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणाम होते हैं। समाज के हर वर्ग को इसके विरुद्ध सजग और सक्रिय होना चाहिए।
डालसा सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य बाल विवाह की रोकथाम हेतु कानूनी जागरूकता फैलाना, बालिकाओं के अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक करना, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना, सामुदायिक निगरानी एवं रिपोर्टिंग प्रणाली को प्रोत्साहित करना तथा जिलों को बालिकाओं से जुड़े स्थानीय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम बनाना है।
कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कांके में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा, एलएडीसी सहायक पंकज शर्मा के साथ पीएलवी जमील अख्तर, राजेन्द्र महतो, मालती देवी, सरिता देवी, शारदा देवी, बबिता देवी, भानू देवी एवं भारती शादेव उपस्थित रहे।
वहीं कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बुण्डू में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में वार्डेन सावित्री कुमारी, भूमिका कुमारी सहित पीएलवी सोनामनी देवी, रूकमनी देवी, बिमला कुमारी, प्रदुमन प्रमाणिक एवं सोयब अंसारी ने सक्रिय भूमिका निभाई।
कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय अनगड़ा में पीएलवी बेबी सिन्हा, मीना श्रीवास्तव, मालती कुमारी, अघनु बेदिया एवं शिला देवी के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया गया।
इसी क्रम में कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय माण्डर में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा, एलएडीसी सहायक पंकज शर्मा, वार्डेन इंदु लकड़ा, पीएलवी सुमन ठाकुर, विनीता कुमारी, सोनी कुमारी, कालेन्द्र गोप एवं रेनु देवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ थीम पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर बाल विवाह रोकथाम और बालिका शिक्षा का सशक्त संदेश दिया गया।
डालसा द्वारा आयोजित इस जागरूकता अभियान को छात्राओं, शिक्षकों एवं स्थानीय समुदाय से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और बालिकाओं के अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ाने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

