Advertisements
Spread the love

तामिलनाडु : तमिलनाडु में विजय की रैली में भगदड़ से 25 लोगों की मौत…

संजय कुमार विनित… ✍️

Advertisements

तमिलनाडु के करूर में अभिनेता से नेता बने विजय की रैली में मची भगदड़ से बच्चों सहित 25 लोगों की मौत हो गई और कई बेहोशी की हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज जारी है। मृतकों की संख्या बढने की संभावना जताया गया है। 

टीवीके (तमिलगा वेट्ट्री कज़गम) प्रमुख और अभिनेता विजय ने नामक्कल में आज शाम यह रैली आयोजित की थी। बताया जाता है कि इस रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। विजय के रैली में विलम्ब से आने पर भीड़ बढती गई। भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि वहां पर हालात बिगड़ने लगे। जब विजय सभा को संबोधित कर रहे थे, तब भीड़ बढ़ती गई और बेकाबू हो गई तथा पार्टी कार्यकर्ताओं और कुछ बच्चों समेत कई लोग बेहोश होकर गिर पड़े। कई कार्यकर्ताओं ने स्थिति को भांप लिया और शोर मचाया। विजय ने ध्यान दिया और अपना भाषण रोककर, खासतौर पर बनाई गई प्रचार बस के ऊपर से लोगों तक पानी की बोतलें पहुंचाने की कोशिश की। 

इस भारी भीड़ की वजह से एम्बुलेंस के आने और बेहोश लोगों को अस्पताल पहुंचाने में भी मशक्कत का सामना करना पड़ा। बेहोश लोगों को करूर के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है और बेहतर इलाज का प्रयास किया जा रहा है। 

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा कि ‘करूर से मिली जानकारी चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि, स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम और जिलाधिकारी को हरसंभव सहायता प्रदान करने की सलाह दी। उन्होंने मंत्री अन्बिल महेश को भी सहायता प्रदान करने के लिए करूर जाने को कहा है।घटना की सूचना पर मंत्री, शीर्ष प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी करूर पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि उन्होंने शीर्ष पुलिस अधिकारियों को करूर में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए उचित कदम उठाने का निर्देश दिया है। स्टालिन ने करूर में आम जनता से चिकित्सकों और पुलिस के साथ सहयोग की भी अपील की है। 

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।