Spread the love

 

 

डालसा का न्याय रथ पहुँचा चांदपुर पंचायत, ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को दी गई विधिक जानकारी।

Advertisements
Advertisements

 

जमशेदपुर/पोटका अभिजीत सेन

 

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा)नई दिल्ली,झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा)रांची एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा)जमशेदपुर द्वारा संचालित 90 दिवसीय विधिक जागरूकता सह जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत डालसा का न्याय रथ पोटका के चांदपुर पंचायत पहुँचा।डालसा,जमशेदपुर के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देशानुसार चांदपुर पंचायत सचिवालय एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय,रंगामाटीया में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अधिवक्ता योगीता कुमारी (एल.ए.डी.सी जमशेदपुर)उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के कार्य एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्य,पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act)गुड टच एवं बैड टच,बाल संरक्षण तथा बच्चों के कानूनी अधिकारों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बच्चों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा निःशुल्क विधिक सहायता एवं परामर्श हेतु 15100 हेल्पलाइन का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।इसके पश्चात चांदपुर पंचायत सचिवालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीणों को बाल विवाह, बाल मजदूरी,नशा मुक्ति,घरेलू हिंसा, पीड़ितप्रतिकर(VictimCompensation)महिलाओं एवं बच्चों के अधिकार तथा निःशुल्क विधिक सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। ग्रामीणों को बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति आर्थिक या सामाजिक रूप से कमजोर होने के कारण न्याय प्राप्त करने में असमर्थ है,अथवा किसी सरकारी योजना के लाभ से वंचित है, तो वह पंचायत स्तर पर संचालित विधिक सहायता केंद्र अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर निःशुल्क कानूनी सहायता एवं परामर्श प्राप्त कर सकता है।इस अवसर पर ग्रामीणों को आपदा (बाढ़,आगजनी,वज्रपात,सड़क दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा आदि) की स्थिति में उपलब्ध सरकारी राहत एवं मुआवजा योजनाओं की भी जानकारी दी गई।बताया गया कि आपदा से प्रभावित पात्र परिवारों को प्रशासन के माध्यम से राहत सामग्री, आर्थिक सहायता,पुनर्वास,आवश्यक दस्तावेज़ बनाने में सहयोग तथा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आवश्यक कानूनी मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान करता है। साथ ही लोगों से अपील की गई कि किसी भी आपदा या दुर्घटना की सूचना समय पर प्रशासन को दें ताकि शीघ्र राहत एवं सहायता उपलब्ध कराई जा सके।कार्यक्रम में एल.ए.डी.सी. योगीता कुमारी (जमशेदपुर)पीएलवी बालेश्वर दास (जमशेदपुर) तथा पोटका के पीएलवी डोबो चकिया,छाकु माझी,कुरुमीता मुर्मू सहित अन्य गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन एवं विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना, न्याय तक उनकी सरल पहुँच सुनिश्चित करना तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को निःशुल्क विधिक सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना था।

You missed