Spread the love

 

 

जे आर डी टाटा के जयंती पर, युवा बने आम से खास. आधुनिक पद्धति एवं उच्च गुणवत्ता के साथ, अत्याधुनिक हाइड्रोलिक वेड एम्बूलैंस के जरिए सेफ्टी फास्ट एड डिजास्टर मैनेजमेंट एमरजेंसी प्रिपेयरेडनेस ट्रेनिंग सम्पन्न.।

Advertisements
Advertisements


जमशेदपुर- पोटका -संवाददाता अभीजीत सेन

जमशेदपुर के साकची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ सेफ्टी प्रोफेशनल के द्वारा प्रति माह आयोजित होने वाले निरंतर तीन महीने चलने वाले सेफ्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम में, आठ दिनों का फाॅस्ट एड एवं डिजास्टर मैनेजमेंट एमरजेंसी प्रिपेयरेडनेस ट्रेनिंग, टीम पीएसएफ के द्वारा प्रदान किया जाता है। प्रति माह भारतवर्ष के कोने कोने से आने वाले विद्यार्थी इस प्रशिक्षण के कायल हो जाते. इस सत्र में फर्स्ट ऐड, क्वालिटीज ऑफ फर्स्ट एडर, फर्स्ट स्टेप ऑफ फर्स्ट ऐड, एम ऑफ फर्स्ट ऐड, मानव शरीर की संरचना, जलना, झुलसना, केमिकल बर्न, न्यूक्लियर बर्न, फ्रैक्चर, पॉयजन, शाॅक, रक्तदान जागरुकता, बैंडेजिंग, नॉट्स एंड हिचेज, पानी में डूबते हुए को बचाना, रेस्क्यू ट्रिक्स, बेसिक फायर फाइटिंग, आपदा के समय प्राथमिक सहायता, गैस रिसाव पर प्राथमिक सहायता, एलपीजी गैस सिलेंडर की विशेषताएं एवं सावधानियां। जमशेदपुर के साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान में लाईव डेमो प्रेजेंटेशन के जरिए सीपीआर ( गोल्डन आवर रहते कैसे किसी घायल को पुनर्जीवन देकर अस्पताल पहुंचा सकते हैं ) जिसमें किस तरह से स्ट्रेचर ड्रील एवं एम्बुलेंस लोडिंग पद्धति को अपनाना है।, जानकारी आधुनिक पद्धति एवं हाइड्रोलिक स्ट्रैचर के जरिए प्रदान किया गया। ट्रेनिंग के दौरान अरिजीत सरकार, मोहम्मद अनवर, मोहम्मद जीशान, मोहम्मद दानिश. उपस्थित रहे।

You missed