Advertisements
Spread the love

दुमका : ममता रंजन ने वर्ल्ड रिकॉर्डधारी बाल तैराक इशांक सिंह को किया सम्मानित…

मौसम गुप्ता… ✍🏾

Advertisements
Advertisements

राजधानी रांची में झारखंड लोजपा खेल एवं संस्कृति प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ममता रंजन ने विश्व रिकॉर्ड होल्डर नन्हे तैराक चैंपियन इशांक सिंह के आवास पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने इशांक सिंह को फूलों का गुलदस्ता, अंगवस्त्र एवं विशेष उपहार भेंट कर उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर गौरव व्यक्त किया।

सम्मान समारोह के दौरान ममता रंजन ने इशांक सिंह को अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में विश्व स्तर पर पहचान बनाना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि होती है और इशांक सिंह ने अपने साहस, आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत के दम पर यह कर दिखाया है।

गौरतलब है कि रांची निवासी युवा तैराक इशांक सिंह ने विगत 30 अप्रैल 2026 को लगातार 9 घंटे 50 मिनट तक समुद्र में तैरते हुए भारत और श्री लंका के बीच स्थित बेहद चुनौतीपूर्ण पाल्क स्ट्रेट के लगभग 29 किलोमीटर लंबे समुद्री मार्ग को पार कर अपने नाम विश्व रिकॉर्ड दर्ज कराया। इस कठिन समुद्री अभियान को पूरा करना किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि से कम नहीं माना जा रहा है। इशांक सिंह की इस ऐतिहासिक सफलता के बाद उन्हें विभिन्न सामाजिक, खेल एवं सांस्कृतिक संगठनों द्वारा सम्मानित किया जा रहा है और पूरे झारखंड में खुशी एवं गर्व का माहौल है।

प्रदेश अध्यक्ष ममता रंजन ने कहा कि इशांक सिंह ने अपने शानदार प्रदर्शन से सिर्फ रांची ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड राज्य का नाम देश और दुनिया में रोशन किया है। उन्होंने कहा कि पाल्क स्ट्रेट जैसी कठिन समुद्री चुनौती को पार करना असाधारण साहस और अनुशासन का परिचायक है। ममता रंजन ने कहा कि इशांक सिंह की यह उपलब्धि राज्य के हजारों युवाओं और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी तथा आने वाली पीढ़ी को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड की प्रतिभाएं लगातार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं और इशांक सिंह ने यह साबित कर दिया है कि, यदि प्रतिभा युक्त शख्स को अगर सही दिशा और दशा मिले तो, उसकी मेहनत लक्ष्य तक अवश्य पहुंच सकता है।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्तर प्रदेश उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज बिहार बिहार बोकारो मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

दुमका : ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे आठ वर्षीय जीत के इलाज के लिए परिवार ने लगाई मदद की गुहार