Spread the love

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर डालसा का योग अभियान आयोजित

Advertisements
Advertisements

Arjun Kumar….✍️

रांची । विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची द्वारा “स्वस्थ जीवन के लिए योग” अभियान के तहत ऑब्जर्वेशन होम, डुमरदगा एवं बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित योग गुरुओं द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योगाभ्यास कराए गए तथा नियमित योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। योग गुरु पंचानन सिंह ने कहा कि नित्य योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है, रोगों से बचाव होता है तथा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) मजबूत होती है। उन्होंने बताया कि नियमित योग से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
पीएलवी पिंकी गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने का एक वैज्ञानिक माध्यम है, जो समग्र स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।
इस अवसर पर योग गुरु-सह-मध्यस्थ पंचानन सिंह, पीएलवी दीपक मुंडा, पिंकी गुप्ता, दीपेंद्र कुमार, श्याम किशोर सहित अन्य कर्मी एवं प्रतिभागी उपस्थित थे।