Spread the love

रांची से विशाखपट्टणम समर स्पेशल ट्रेन के परिचालन का निर्णय…

( Ranchi Desk )

रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए एवं यात्रियों की सुविधा के लिए विशाखापटनम से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बीच (वाया – रांची) ट्रेन संख्या 08588/08587 विशाखपट्टणम – पंडित दीनदयाल उपाध्याय – विशाखपट्टणम समर स्पेशल ट्रेन के परिचालन का निर्णय लिया गया है ।

ट्रेन संख्या 08588 विशाखपट्टणम – पंडित दीनदयाल उपाध्याय साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (वाया – रांची), यात्रा प्रारम्भ दिनांक 06/09/2023 से यात्रा प्रारम्भ दिनांक 25/10/2023 तक प्रत्येक बुधवार को विशाखपट्टणम से प्रस्थान करेगी |

(कुल 08 ट्रिप)

इस ट्रेन का विशाखपट्टणम प्रस्थान (बुधवार) 12.30 बजे , रायगड़ा आगमन 15:40 बजे प्रस्थान 15:45 बजे, सम्बलपुर आगमन 20:40 बजे प्रस्थान 20:45 बजे, राऊरकेला आगमन 23:15 बजे प्रस्थान 23:20 बजे, हटिया आगमन 02.35 बजे प्रस्थान 02.40 बजे, रांची आगमन 02.55 बजे प्रस्थान 03.00 बजे , मूरी आगमन 03.55 बजे प्रस्थान 04.00 बजे, बरकाकाना आगमन 05:30 बजे प्रस्थान 05:40 बजे, गढ़वा रोड आगमन 09:25 बजे प्रस्थान 09:30 बजे एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन (गुरुवार) 13.30 बजे होगा ।

ट्रेन संख्या 08587 पंडित दीनदयाल उपाध्याय – विशाखपट्टणम साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (वाया – रांची), यात्रा प्रारम्भ दिनांक 07/09/2023 से यात्रा प्रारम्भ दिनांक 26/10/2023 तक प्रत्येक गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय से प्रस्थान करेगी |

कुल 08 ट्रिप:-

इस ट्रेन का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रस्थान (गुरुवार) 19.10 बजे, गढ़वा रोड आगमन 23:15 बजे प्रस्थान 23:20 बजे, बरकाकाना आगमन 03:10 बजे प्रस्थान 03:20 बजे, मूरी आगमन 04.20 बजे प्रस्थान 04.25 बजे , रांची आगमन 05.15 बजे प्रस्थान 05.20 बजे , हटिया आगमन 05.35 बजे प्रस्थान 05.40 बजे, राऊरकेला आगमन 09:00 बजे प्रस्थान 09:05 बजे, सम्बलपुर आगमन 11:00 बजे प्रस्थान 11:05 बजे, रायगड़ा आगमन 17:10 बजे प्रस्थान 17:15 बजे एवं विशाखपट्टणम आगमन (शुक्रवार) 20.30 बजे ।

इन ट्रेनों में एसएलआर/डी के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 02 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास के 12 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 03 कोच एवं वातानुकूलित 2-टियर का 01 कोच, कुल 20 कोच होंगे।

Advertisements

You missed