
ठंड में मानवता की मिसाल बने उप मुखिया दुर्गा महतो, 165 जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

Arjun Kumar Pramanik…..✍️
अनगड़ा(राँची) । हेसल पंचायत के उप मुखिया दुर्गा महतो के नेतृत्व में हेसल पंचायत अंतर्गत मासू मंझिला टोली, जमुवारी सहित अन्य गांवों में शीतलहर से बचाव के उद्देश्य से जरूरतमंद महिला–पुरुषों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 150 जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किया गया। कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य शिला देवी, मदरा मुंडा , ग्राम प्रधान देवराज पाहान सी आई टी के प्रोफ़ेसर लालमोहन महतो कौशल्या देवी प्रदीप महतो राजू करमाली बलराम महतो सहित अन्य गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से जरूरतमंदों को कंबल सौंपते हुए समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने की अपील की । इस अवसर पर उप मुखिया दुर्गा महतो ने कहा, “कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों की सहायता करना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। पंचायत की ओर से यह छोटा सा प्रयास है, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो। आगे भी पंचायत स्तर पर ऐसे जनहितकारी कार्य लगातार किए जाते रहेंगे और जरूरतमंदों तक हर संभव सहायता पहुंचाई जाएगी।”
कंबल वितरण पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी देखी गई। ग्रामीणों ने इस मानवीय पहल के लिए पंचायत प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। मौके

