Spread the love

सरायकेला सीओ के साथ उप मुखिया ने किया धक्का मुक्की और गाली गलौज, सरकारी काम में बाधा और घमकाने का मामला दर्ज…

सरायकेला: संजय मिश्रा : सरायकेला प्रखंड कार्यालय स्थित अंचल कार्यालय में शनिवार की सुबह घुसकर गम्हरिया उप प्रमुख कियाम हुसैन व उनके चार साथियों ने मिलकर सरायकेला अंचलाधिकारी  प्रवीण कुमार  के साथ, गाली गलौज, अभद्र व्यवहार व धमकी दी। करीब आधा घंटा तक सीओ कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ। सीओ प्रवीण कुमार ने उप प्रमुख कियाम हुसैन व चार के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, धक्का मुक्की करने व धमकी देने का आरोप लगाते हुए सरायकेला थाना में लिखित शिकायत की है।

Advertisements

सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि कियाम हुसैन का म्यूटेशन का कुछ कार्य था। जो तकनीकी कारणों से फंसा हुआ था। इस संबंध में जिला को पत्र भी लिखा गया था ताकि उक्त म्यूटेशन का कार्य जल्द से जल्द हो सके। लेकिन शनिवार की सुबह कियाम हुसैन अपने चार साथियों के साथ कार्यालय पहुंचे और कर्मचारियों के साथ गाली गलौज करने लगे।

हंगामा होने पर इसकी सूचना जब उन्हें मिली तो वे अपने चैम्बर में ही बैठे थे तो आरोपित उनके चैम्बर में प्रवेश कर गए और उनके साथ बदसलूकी करते हुए गाली गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर आरोपितों द्वारा उनके साथ धक्का मुक्की करते हुए धमकाने लगे। वे लोग काफी उग्र दिख रहे थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो आरोपित उनके चैम्बर से बाहर निकल कर चले गए। उन्होंने कहा कि सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व धमकाने का आरोप लगाते हुए सरायकेला थाना में उन्होंने लिखित शिकायत की है।

Advertisements

You missed