सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर माहलीमोरूप में वार्षिक परीक्षा-2024 का रिजल्ट प्रकाशित एवं वितरित किया गया…
सरायकेला: संजय मिश्रा : सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुरुप पंचायत के सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर माहलीमोरूप में वार्षिक परीक्षा-2024 का परीक्षाफल प्रकाशित एवं वितरण किया गया। सनातन धर्म एवं भारतीय शिक्षा के क्षेत्र में 1995 से निरंतर शिखर की ओर मजबूत कदम के साथ बढ़ते हुए माहलीमोरूप में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर एक वरदान साबित हो रहा है।
Advertisements

Advertisements

जिसके तहत शनिवार को वार्षिक परीक्षाफल का प्रकाशन किया गया। जिसमें विद्यालय के प्राचार्य एवं विद्यालय समिति के सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, बच्चे एवं अभिभावकों की उपस्थिति में एक सादे समारोह का सफल आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उनके माता-पिता के साथ परीक्षाफल देते हुए शुभकामना दी गई। अन्य सभी बच्चों को प्रधानाचार्य के द्वारा उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

