Advertisements
Spread the love

उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने जनता दरबार के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंड से आए लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने आमजनों की समस्याओं से जुड़े आवेदनों का संज्ञान में लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को जल्द से जल्द नियमानुसार तरीके से निष्पादित करने का निर्देश दिया…

मौसम गुप्ता। दुमका:

इसी क्रम में शिकारीपाड़ा प्रखंड के गमरा गाँव के गन्दरकपुर पंचायत के रहने वाले सुमन मंडल के पिता निताय मंडल ने उपायुक्त से मुलाकात की।इस दौरान उन्होंने बताया कि मेरे 25 वर्षीय पुत्र सुमन मंडल की दोनों किडनी खराब है एवं उसके इलाज में अब तक 20 लाख से अधिक पैसे खर्च कर चुका हूं लेकिन अब तक वह स्वस्थ्य नहीं है।पैसे के कमी के कारण इलाज कराने में कठिनाई हो रही है।परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है।वर्तमान में बैंगलोर में इलाज चल रहा है।इलाज हेतु आर्थिक मदद की जाय।

उपायुक्त ने निताय मंडल के आवेदन पर संज्ञान लेते हुए कल्याण पदाधिकारी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का निदेश दिया एवं तुरंत ही रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव अमरेन्द्र कुमार यादव तथा रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन की उपस्थिति में उपायुक्त के हाथों निताय मंडल को चेक समर्पित किया गया।

इसी क्रम में उपस्थित लोगों से उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा ई-निदान के तहत टॉल फ्री नंबर 18003452789 जारी किया गया है।अब आप अपनी समस्याओं को घर बैठे टॉल फ्री नंबर के माध्यम से जिला प्रशासन तक पहुँचा सकते हैं।आपकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार ढंग से जल्द से जल्द दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा