Advertisements
Spread the love

अनगड़ा प्रखण्ड में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत किसानों के बीच बकरी एवं मुर्गी चूजों का वितरण

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik…..✍️

अनगड़ा(राँची) । प्रखण्ड अंचल कार्यालय में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के अंतर्गत आज किसानों के बीच बकरियों एवं मुर्गी चूजों का वितरण किया गया। इस अवसर पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप के विधायक प्रतिनिधि श्रवण मुण्डा ने लाभुक किसानों को मुर्गी चूजे एवं बकरियाँ प्रदान कीं। मौके पर श्रवण मुण्डा ने कहा कि राज्य सरकार और खिजरी विधायक राजेश कच्छप के संयुक्त प्रयास से यह लोकहितकारी योजना धरातल पर उतरी है। इससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा, ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा, किसानों की आय में निरंतर वृद्धि होगी तथा परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अनगड़ा प्रखण्ड के हर घर में समृद्धि की नई किरण पहुंचेगी। योजना के तहत प्रखण्ड के पंचायत सिरका, नवागढ़, बीसा, लूपूंग एवं जोन्हा के किसानों के बीच प्रति लाभुक 5-5 बकरियाँ वितरित की गईं, जिनमें 4 मादा एवं 1 नर बकरी शामिल थी। वहीं 8 यूनिट मुर्गी चूजों का वितरण पंचायत सुरसू, सिंगारी, टाटी, जोन्हा, चतरा एवं बीसा के किसानों के बीच किया गया।
कार्यक्रम में प्रखण्ड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. पियूष सिंह, पशुधन सहायक रंजन नायक एवं कुलेश्वर मुण्डा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।