Advertisements
Spread the love

समीर मोहंती को इंडिया गठबंधन की ओर से लोकसभा प्रत्याशी बनाने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत…

बहरागोड़ा:देवाशीष नायक

बहरागोड़ा प्रखंड के झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी कार्यालय के सम्मुख झामुमों कार्यकर्ता द्वारा बहरागोड़ा विधानसभा के विधायक समीर कुमार मोहंती को जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए इंडिया गठबंधन की ओर से लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने की खुशी में उनका जोरदार स्वागत किया गया।

वहीं विधायक समीर कुमार मोहंती के पार्टी कार्यालय पहुंचते ही पार्टी के सदस्यों द्वारा माला पहनाकर व नारे लगाते हुए उनका स्वागत किया गया।

इस मौके पर झामुमों के केंद्रीय सदस्य सह क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के कोल्हान सदस्य आदित्य प्रधान, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, सुमित माईती, रास बिहारी साउ, राजीव लेंका, मनोरंजन होता एवं पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You missed