Advertisements

किसानों के बीच अनुदान पर गेहूं के बीज का वितरण,पहला दिन 23 किसानों के बीच 20-20 किग्रा प्रदान किया गया…
गम्हरिया: जगबंधु महतो
Advertisements

सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत आत्मा भवन में किसानों के बीच अनुदान पर गेहूं का बीज वितरण शुरू हुआ। कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये बीज को पहला दिन 23 किसानों के बीच 20-20 किग्रा प्रदान किया गया। मौके पर उपस्थित जिप सदस्य शंभू मंडल ने कहा कि धान के साथ-साथ गेहूं की खेती करने को लेकर किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों को बीज उपलब्ध कराया गया है ताकि किसान अतिरिक्त कमायी कर सकेंगे। इस मौके पर जिप सदस्य शंभू मंडल व पिंकी मंडल, किसान सलाहकार समिति अध्यक्ष सोखेन, बीटीएम संगीता अल्वामुंडू, एटीएम खगेन महतो समेत विभिन्न गांवों के किसान उपस्थित थे।

