Spread the love

एनएमओपीएस/झारोटेफ का जिला स्तरीय वार्षिक अधिवेशन सह सांगठनिक पुनर्गठन कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

सरायकेला- संजय मिश्रा ।

NMOPS/JHAROTEF सरायकेला-खरसावां जिला का वार्षिक अधिवेशन सह सांगठनिक पुनर्गठन कार्यक्रम नृपराज राजकीय +2 उच्च विद्यालय सरायकेला में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खरसावां विधायक दशरथ गागराई एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। संगठन के जिला संयोजक सह वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित महतो के द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के महत्वपूर्ण पहलुओं को सबके समक्ष रखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक दशरथ गागराई ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार ने कर्मचारियों को उनके बुढ़ापे का सहारा देने का काम किया है।

हमारा यह प्रयास है कि जहां भी कोई कमी है हमारी सरकार उस कमी को दूर करने के लिए प्रयासरत है। विशिष्ट अतिथि सोनाराम बोदरा ने उपस्थित NMOPS के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने हक की लड़ाई के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने की आवश्यकता है। और इसके लिए संगठन का सबल होना पहली शर्त है। कार्यक्रम में उपस्थित NMOPS/JHAROTEF के प्रांतीय महासचिव उज्जवल तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दृढ़ता के साथ संघ से जुड़े रहने का आवाहन किया। मौके पर उपस्थित प्रांतीय प्रवक्ता डॉ सुनील कुमार कश्यप ने सभी कार्यकर्ताओं का मन मोह लिया। उन्होंने संस्कृत में दिए अपने उद्बोधन के माध्यम से कहा कि NMOPS/JHAROTEF झारखंड के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दिलाने का प्लेटफॉर्म है। परंतु काम अभी खत्म नहीं हुआ है। NSDL में जो पैसा जमा है। उसे वापस भी लाना है इसके लिए संगठन को आगे भी काम करने की आवश्यकता है। इसलिए संगठन का पुनर्गठन आवश्यक है। और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं का जोश बरकरार रहना आवश्यक है।

उप महासचिव बृजेश भट्ट ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एक जुटता बनाए रखने का आवाहन किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष सह कोल्हान प्रभारी बृजमोहन यादव ने नवनिर्वाचन पर विशेष बल दिया तथा नवनिर्वाचन की प्रक्रिया से उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। भोजनोपरांत चयनित अधिकारियों के नाम की विधिवत घोषणा किया गया। तथा उन्हें माला पहनकर स्वागत किया गया। मंच संचालन का नारायण कुमार एवं मुकेश सारंगी ने संयुक्त रूप से किया।

पहुंचे अतिथियों में मुख्य रूप से संजय गिरी कोषाध्यक्ष धनबाद, राकेश कुमार प्रांतीय मीडिया प्रभारी, दीपांकर महापात्र, संगठन सचिव पंचानन महतो, जिला अध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम कार्तिक गोप, जिला कोषाध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम उत्पल चक्रवर्ती, सचिव पूर्वी सिंहभूम गंगाधर महतो, देवाशीष महतो, साजिद अहमद, अनीता महतो, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती मंजूषा महतो, प्रदीप महतो मुसाबनी, अध्यक्ष सपन साहू संयोजक पश्चिमी सिंहभूम, कौशिक गांगुली अध्यक्ष झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ, नारायण कुमार सचिव झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ, वासुदेव राम, अतुलानंद कुमार, श्रीमती मीनाक्षी रजक, श्रीमती अंबिका प्रधान, कल्याण राय, रंजित रविदास, मृत्युंजय कर, बिराजमय मंडल, सुशील कुम्भकार, किशोर कुमार, मनमोहन कुमार, श्रवण कुमार, बलराम टुडु, गणेश पान्डेय, संजीव बनर्जी, संतोष महतो, घनश्याम महतो, सुशील कुमार महतो, अनुप दत्ता समेत जिला के सभी प्रखंडों से लगभग 400 से अधिक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed