Spread the love

जिला कृषि कार्यालय के द्वारा जिला स्तरीय रबी कर्मशाला का आयोजन जिला कृषि कार्यालय, दुमका के सभागार कक्ष में किया गया…

सर्वप्रथम तकनीकी सत्र में जिला कृषि पदाधिकारी कमल कुमरा कुजूर द्वारा कृषि विभाग के सभी योजनाओं के वारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई…

मौसम गुप्ता। दुमका:

बिरसा फसल विस्तार योजना, केन्द्र प्रायोजित RKVY (PDMC) योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि RKVY (PDMC) योजना अंतर्गत 90% अनुदान पर ड्रीप सिंचाई एवं स्प्रिंकलर सिंचाई यंत्र जिले में उपलब्ध है। इन यंत्रों का प्रयोग करके किसान कम पानी में अधिक उत्पादन का लाभ ले सकते है।

संयुक्त कृषि निदेशक, संताल परगना परिक्षेत्र, दुमका अजय कुमार सिंह के द्वारा कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के संचालित सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।परियोजना निदेशक आत्मा, दुमका संजय मंडल, द्वारा आत्मा के द्वारा संचालित सभी योजनाओं के वारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। फसलों के प्रत्यक्षण हेतु सभी प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।

क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केन्द्र, दुमका के कृषि वैज्ञानिक डॉ० शैलेन्द्र कुमार के द्वारा खेतो में डोलोमाईट, जिप्सम इत्यादि के प्रयोग के वारे में विस्तृत जानकारी दी गई।कृषि अभियंता कृष्ण कान्त कुशवाहा के द्वारा Block Chain Techonology से बीज आपूर्ति एवं वितरण हेतु कृषकों का Registration कराने से संबंधी जानकारी दी गई, भूमि संरक्षण पदाधिकारी के द्वारा विभाग द्वारा वितरित किये जाने वाले कृषि यंत्र का वितरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, जिला उद्यान पदाधिकारी दुमका द्वारा उद्यान विभाग से संबंधित विस्तृत जानकारी दी एवं सहायक मिट्टी रासायनज्ञ पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, के द्वारा मिट्टी जाँच करा कर कृषि कार्य हेतु सलाह दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष सुधीर मंडल, संयुक्त कृषि निदेशक, संताल परगना परिक्षेत्र, दुमका अजय कुमार सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी कमल कुमार कुजूर, क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केन्द्र, दुमका डॉ० शैलेन्द्र कुमार, परियोजना निदेशक आत्मा, दुमका संजय मंडल, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, शिव कुमार, जिला कृषि अभियंता कृष्ण कान्त कुशवाहा, सहायक निदेशक रासायन शशिरंजन, सहायक मिट्टी रासायनज्ञ पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी शुभांकर गुप्ता, जिला उद्यान पदाधिकारी, दुमका, जिला पशुपालन पदाधिकारी, दुमका अवधेश कुमार सिंह, सहायक निदेशक (सा०मू०) उद्यान, दुमका जनार्दन शर्मा, सभी जनसेवक एवं विभिन्न प्रखण्डों के प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं प्रगतिशील कृषक गण उपस्थित थे।इस कार्यक्रम में लगभग 200 से अधिक संख्या में लोग उपस्थित हुए।

Advertisements

You missed