300 ओड़िया पंचांग सिंहभूम पंजिका का हुआ नि:शुल्क वितरण…
सरायकेला संजय मिश्रा:
Advertisements

Advertisements

सरायकेला। छिन्नमस्ता उत्कल जननी सरायकेला के तत्वावधान 300 ओड़िआ पंचांग सिंहभूम पंजिका का नि:शुल्क वितरण ओड़िया भाषा-भाषियों के बीच किया गया। छिन्नमस्ता उत्कल जननी सरायकेला के संपादक झारखंड रत्न युवा कवि ज्योतिलाल साहू द्वारा सरायकेला और खरसावां प्रखंड क्षेत्र में उक्त ओड़िया पंचांग सिंहभूम पंजिका का वितरण किया गया।
बादल भुईंयां द्वारा तैयार किए गए एवं संपादित उक्त ओड़िया पंचांग सिंहभूम पंजिका का वितरण करते हुए ज्योति लाल साहू ने कहा कि कैलेंडर में उड़िया समाज के शादी विवाह एवं पर्व त्यौहार का उल्लेख है। जो ओड़िआ संस्कृति और संस्कार के संरक्षण और उत्थान के लिए नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ओड़िया भाषा एवं संस्कृति खतरे में है। इसके संरक्षण एवं उत्थान के लिए सभी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है।

