Spread the love

DLSA सरायकेला का जागरूकता अभियान तेज, प्रभात फेरी से लोगों को किया गया जागरूक

Advertisements
Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

सरायकेला: जिले में विधिक जागरूकता को लेकर 90 दिवसीय सघन अभियान के तहत आज प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA), रांची के निर्देशन एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, DLSA सरायकेला श्री रामाशंकर सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रभात फेरी सिविल कोर्ट परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न बाजार क्षेत्रों से होकर गुजरी, जिससे आम लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLVs) शामिल हुए और लोगों को उनके विधिक अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा न्याय तक पहुंच के प्रति जागरूक किया।

अभियान का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) एवं JHALSA द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी आम जन, विशेषकर श्रमिक एवं वंचित वर्ग तक पहुंचाना है। कार्यक्रम के दौरान PLVs के लिए एक प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किया गया। DLSA सरायकेला के सचिव तौसीफ मेराज ने बताया कि यह आउटरीच अभियान 28 अप्रैल 2026 से शुरू हुआ है और अगले 90 दिनों तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वयंसेवकों को श्रमिक हितों से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनों जैसे फैक्ट्री अधिनियम, मातृत्व लाभ अधिनियम और वेतन भुगतान अधिनियम की जानकारी दी गई, ताकि समाज के कमजोर वर्गों में जागरूकता बढ़ाई जा सके। यह अभियान समाज के हर वर्ग तक विधिक जानकारी पहुंचाकर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।

You missed