Advertisements
Spread the love

मजदूर दिवस पर झारखंड मजदूर यूनियन की बाइक रैली, रतिलाल महतो को श्रद्धांजलि, एकजुटता का दिया संदेश

Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर झारखंड मजदूर यूनियन की सरायकेला जिला कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को गम्हरिया में भव्य ‘मजदूर एकता महारैली’ निकाली गई। इस बाइक रैली के माध्यम से मजदूरों ने अपने अधिकारों और एकजुटता का सशक्त प्रदर्शन किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रैली की शुरुआत सिधू-कान्हू चौक, मिरूडीह (आदित्यपुर) से हुई। विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए रैली आदित्यपुर मेन रोड के रास्ते ऊपरबेड़ा स्थित शहीद रतिलाल महतो के स्मारक स्थल पहुंची।

यहां मजदूरों और यूनियन पदाधिकारियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता रतिलाल महतो को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया।

रैली का नेतृत्व कर रहे मजदूर नेता सुनील गोराई ने कहा कि मजदूरों की असली ताकत उनकी एकता में है। उन्होंने मजदूरों से संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यूनियन मजदूरों के हक और सम्मान की लड़ाई में हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी।

महारैली के दौरान “मजदूर एकता जिंदाबाद” और “हमारा हक हमें दो” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मजदूर, यूनियन सदस्य और स्थानीय लोग शामिल हुए। अंत में मजदूरों ने अपने अधिकारों की रक्षा और एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया।

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर