Advertisements

साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे दर्जनों लोग, प्राप्त आवेदन पर यथोचित करवाई हेतू उपायुक्त ने सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश..
सरायकेला : संजय मिश्रा
Advertisements

Advertisements

जिला समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जन शिकायतों के निवारण हेतू जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए दर्जनों लोगों से उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला क्रमवार मिल उनकी समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान जन कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित प्राप्त आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया। वही अन्य मामलों के निष्पदान हेतु उपायुक्त ने सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को आवेदन हस्तांतरित कर यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता मिलन कार्यकर्म में मुख्य रूप से भूमि संबंधित मामले, JARDCL सड़कों पर स्ट्रीट लाइट लगाने, चांडिल प्रखंड अंतर्गत मां दुर्गा जागृति समिति द्वारा राशन वितरण में अनियमितता बरतने, बैंक सखी के लंबित वेतन भुगतान, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, नाम सुधार करने समेत अन्य मामले से सम्बन्धित आवेदन प्राप्त हुए।

