Spread the love

रोजगार के अभाव में युवा दूसरे राज्यों की ओर कर रहे है पलायन : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
पितजुड़ी गांव में भाजपा श्यामसुन्दरपुर मंडल का बैठक मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ सोरेन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ. इस बैठक में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी विशेष रुप से शामिल हुए. बैठक में प्रत्येक गांव में संगठन को मजबूत करने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के द्वारा संचालित जन कल्याणकारी कार्यो को लोगों तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि राज्य की हेमन्त सोरेन सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह बिफल है. विगत 5 वर्षों में बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में 1 भी उद्योग स्थापित नहीं हुआ. रोजगार के अवसर के अभाव में युवा रोजगार की तलाश में दक्षिण के राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं. चाकुलिया प्रखंड के अधिकांश गांवों के ग्रामीण हाथियों के उपद्रव से परेशान हैं. सरकार हाथियों के उपद्रव से लोगों को निजात दिलाने में नाकाम है. हाथियों ने धान के फसल के साथ बांस के खेतों को भी नष्ट कर रहे हैं. डॉ गोस्वामी ने कार्यकर्ताओं से जन समस्याओं के निराकरण हेतु आंदोलन करने का आग्रह किया. बैठक को भाजयुमो जिला महामंत्री दुर्गापद गिरि, पूर्व मंडल अध्यक्ष बाघराय मांडी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शुभेन्दु पात्र, पंकज गिरि तथा करण किस्कू ने भी संबोधित किया.

Advertisements
Advertisements

इस मौके पर भवतारण गिरि, श्याम हांसदा, गंगाराम हांसदा, अरुण गिरि, सनत गिरि, रमानाथ महतो, कृष्णा सोरेन, भवानी शंकर महतो, ओमप्रकाश गोस्वामी, बंकिम महतो, अनूप घोष आदि उपस्थित थे.

You missed