Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: ‘सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ’ अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र में चलाया गया जागरूकता अभियान

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे ‘सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ’ अभियान के तहत नया बाजार स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में मंगलवार को छोटे बच्चों के साथ जागरूकता अभियान चलाया गया. इस कार्यक्रम में बच्चों को स्वच्छता के छह मंत्र जैसे स्वच्छ हाथ, स्वच्छ शौचालय, स्वच्छ घर, स्वच्छ आस-पड़ोस, स्वच्छ सार्वजनिक स्थान ओर स्वच्छ नालियां और जल स्रोत पर आधारित जानकारी दी गई. साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को हाथ धुलाई के तरीके और फायदे तथा बरसात में बीमारी और संक्रमण से बचाव के बारे जानकारी दिया गया.

Advertisements

इस मौके पर अंचल अधिकारी नबीन पूर्ति, नगर प्रबंधक अनंत कुमार खलखो, प्रभात मिंज, राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र उराँव, विशाल तिर्की, अभियंता मीता रॉय, सेवानिवृत शिक्षक राम स्वरूप यादव, सफाई सुपरवाइजर असीम नाथ, कंप्यूटर ऑपरेटर अरुण महतो एवं अन्य कर्मी शामिल थे.

You missed