बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती के प्रयास से दिव्यांगजनों को मिली बड़ी सौगात
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के दिव्यांगजन अब और अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे. विधायक समीर कुमार मोहंती के अथक प्रयास और लगातार उठाए गए मुद्दे का नतीजा है कि आज दिव्यांगजनों को बैटरी संचालित ट्राई-साइकिल उपलब्ध कराई जा रही है. गौरतलब है कि समीर मोहंती ने विधानसभा की पटल पर इस मांग को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद सरकार ने पहल करते हुए दिव्यांगजनों के लिए यह सुविधा सुनिश्चित की.
Advertisements

Advertisements

दिव्यांग मोर्चा ने विधायक समीर मोहंती को धन्यवाद और बधाई देते हुए कहा कि उनके प्रयास से दिव्यांगजनों के जीवन में आत्मसम्मान और सहजता दोनों बढ़ेगी.

