
नामकुम में Coronlubes India Pvt. Ltd. और Daksh Enterprises का नया वेयरहाउस शुरू, क्षेत्रीय व्यापार को मिलेगी नई गति

✍️ Arjun Kumar Pramanik
रांची /नामकुम : Coronlubes India Pvt. Ltd. और Daksh Enterprises के संयुक्त तत्वावधान में आज दोपहर 12 बजे साहू कॉम्प्लेक्स, नामकुम (रांची) में अत्याधुनिक वेयरहाउस का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर Coronlubes India Pvt. Ltd. के सीईओ अनिल शर्मा, मुख्य अतिथि पतीनाथ पंकज (एडवोकेट, हाईकोर्ट पटना), वेस्ट बंगाल स्टेट हेड मृत्युंजय सिंह, राजेश श्रीवास्तव सहित कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं, Daksh Enterprises की प्रोप्राइटर प्रियंका कुमारी, अनिकेत जी और उनकी पूरी टीम भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुई।
वेयरहाउस का उद्देश्य
यह नया वेयरहाउस झारखंड और बिहार में लुब्रिकेंट (Lubricant) की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को समय पर उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की आपूर्ति सुनिश्चित करना और उन्हें बेहतर सेवाएं प्रदान करना है।
उम्मीदें और संभावनाएं
इस पहल से न केवल स्थानीय व्यापार को नई गति मिलेगी बल्कि रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी। कंपनी का यह कदम व्यवसाय विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जो क्षेत्रीय औद्योगिक विकास में भी सहायक सिद्ध होगा।

