Spread the love

विधायक समीर मोहंती के प्रयास से बहरागोड़ा में एक महिला महाविद्यालय तथा चाकुलिया में एक राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का मिला सौगात

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) झारखंड सरकार के वर्तमान कार्यकाल के आखिरी मंत्री परिषद की बैठक में बहरागोड़ा विधानसभावासियो को एक महिला महाविद्यालय तथा एक राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का सौगात मिला है. विधायक समीर मोहंती का लंबा प्रयास का नतीजा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा नीत महागठबंधन की संवेदनशील सरकार द्वारा गुहार सुनी गई तथा स्थानीय लोगों की बहु प्रतीक्षित मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए बहरागोड़ा में लगभग 38 करोड़ 20 लाख 6 हजार रुपए से महिला महाविद्यालय का निर्माण तथा चाकुलिया में 134 करोड़ 18 लाख 27 हजार रुपए से राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज निर्माण कार्य को स्वीकृति मिल गई.

Advertisements
Advertisements

You missed