
पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पोटका विधानसभा क्षेत्र के डुमरिया में बुथ अध्यक्षों के साथ किया बैठक….
जमशेदपुर /डुमरिया अभिजीत सेन।

पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज पोटका विधानसभा क्षेत्र के डुमरिया में बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक की।उन्होंने करनसाई और बड़ा बोतला ग्राम (धतकीडीह टोला) में ग्रामीणों से जनसंवाद भी किया। बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि लोगों ने संकल्प लिया है कि उन्हें वसूली वाला विधायक नहीं चाहिए,बल्कि लोगों के आंसू पोंछनेवाला प्रतिनिधि चाहिए।झारखंड राज्य का गठन जिन सपनों को लेकर हुआ था आज वह भ्रष्टाचार, शोषण और लूट में तब्दील हो गया है।
इसलिए इस बार भाजपा रोटी, बेटी और माटी की रक्षा के लिए वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए चुनाव लड़ रही है।जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।आज डुमरिया में बूथ अध्यक्षों की बैठक में डुमरिया मंडल अध्यक्ष किशोर गिरी,पोटका प्रवासी प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री विशेश्वर टुडू,पोटका प्रभारी अमित सिंह, जिला परिषद सदस्य पार्वती मुंडा,पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश साहू,पूर्व मंडल अध्यक्ष वसंत मदीना,दिलीप पंडा, रमा पानी, बेहुला नायक उपस्थित रहे।
अर्जुन मुंडा ने आज डुमरिया प्रखंड के ग्राम करनसाई में महिलाओं के साथ संवाद किया।
इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि पिछले पांच सालों में राज्य सरकार ने क्षेत्र के लिए कोई काम नहीं किया।भ्रष्टाचार चरम पर है।हर योजना में कमीशनखोरी है।
Related posts:

