गम्हरिया भाग 13 से जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी के रूप में
शंभू मंडल ने किया नामांकन….
सरायकेला। समाजसेवी शंभू मंडल ने गम्हरिया भाग 13 से जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी के रूप में शुक्रवार को अपना नामांकन किया। इस मौके पर दर्जनों समर्थकों के साथ में उन्होंने कहा कि वे हमेशा से ही जनता के प्रति समर्पित रहे हैं।
Advertisements

Advertisements


जनता के सुख-दुख में साथ निभाने के साथ साथ खेल को क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए अग्रणी भूमिका के रूप में कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि अवसर मिलने पर क्षेत्र के शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए जनता के बीच रहकर जनता के लिए कार्य करेंगे।

