Advertisements
Spread the love

सतपहरी में रात्रि चौपाल लगा कर पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने लोगों को अधिकार के लिए एकजुट होने का किया आह्वान…

दुमका: मौसम गुप्ता

Advertisements


जरमुंडी पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा संताल परगना, जरमुंडी प्रखंड इकाई की ओर से झनकपुर पंचायत के सतपहरी गाँव में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष असीम कुमार मंडल और प्रधान महासचिव डॉ अमरेन्द्र कुमार यादव मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान त्रिपुरारी राय ने किया।

चौपाल में अपने विचार रखते हुए असीम मंडल ने कहा कि पिछड़ा वर्ग को आरक्षण का लाभ नहीं मिलने से सरकारी कार्यालयों में भी हमारा प्रतिनिधित्व शून्य हो गया है। पिछड़ों का जातिगत जनगणना करा कर सरकार जबतक आबादी के अनुरूप आरक्षण लागू नहीं करेंगे पिछड़ों की स्थिति सुधरने वाली नहीं है।

डॉ अमरेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि झारखंड सरकार ने राज्य में जातिगत जनगणना कराने की घोषणा तो किया है लेकिन अभी तक यह धरातल पर नहीं उतरी है। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन को इसपर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड बनने के बाद पिछले 23 वर्षों से पिछड़ों की हकमारी हो रही है। यह नाइंसाफी और असंवैधानिक है। पिछड़ा वर्ग का आरक्षण उसका संवैधानिक अधिकार है। जिसे तत्कालीन बाबूलाल मरांडी की सरकार ने छिनने का काम किया है।

पिछड़ा वर्ग को अपने हक और अधिकार के लिए गोलबंद होने का आह्वान करते हुए कहा कि जाति पांति का भेदभाव छोड़कर एक मंच पर आकर आवाज उठाने से ही सभी को अधिकार मिल सकता है। बुद्दिजीवी मंच के शिवनारायण दर्बे ने कहा कि पहले पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलता था जिसे शून्य कर दिया गया है। जिससे पिछड़ा वर्ग के छात्रों को नौकरी नहीं मिल रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष अजीत कुमार मांझी, मदन गुप्ता, बिहारी यादव, पंचायत समिति सदस्य प्रमोद पंडित, मनोज यादव, गणेश भंडारी, अनिल पंडित, हराधन पंडित, परशुराम भंडारी, रोहित कुमार भंडारी, मुकेश कुमार, मनोज गंधर्व, मेहंदी प्रसाद, राजेंद्र राय, सुधीर भंडारी, संजय मंडल, पप्पू यादव, विष्णु मंडल दर्जनों लोग मौजूद थे।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?