Advertisements
Spread the love

दुमका : राज्यसभा मद से निर्मित पुलिया में अनियमितता की शिकायत, जांच की मांग

मौसम गुप्ता… ✍️

दुमका : मसलिया प्रखंड क्षेत्र के गोलबंधा पंचायत के गोलपुर गांव में राज्य सभा सांसद निधि से निर्मित पुलिया निर्माण में ग्रामीणों ने अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। सोमवार को ग्रामीणों ने पुलिया बनते ही धंसने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। गोलपुर गांव के ग्रामीण इन्द्रियास हेंब्रम, मुरारी राय, जोगणिया हेम्ब्रम, ज्योतिष हेम्ब्रम, अकलू राय आदि ग्रामीणों ने बताया कि यहां पुल का निर्माण 20 साल पूर्व कराया गया था। जो जर्जर हो चुका था। नए सिरे से राज्यसभा सांसद निधि से तीन लाख की लागत से पुल बनाने की पहल हुई । आश जगी कि अब अच्छी तरह बनेगी। लेकिन पहले से और भी संकीर्ण बना दिया गया है। वहीं पुलिया बनते ही दरार पड़ कर धंसने के कगार पर है। इस पुलिया से गोलपुर के दो पहाड़ और पूरा बहियार का समूचा बरसात का पानी इसी पुल से गुजरता है। जिस प्रकार से यह पुलिया संकीर्ण बनाया गया है कि एक जोरदार बारिश का पानी से ही टूट सकता है। आने वाले समय में पुलिया टूटने से गोलपुर के 665 परिवार की लगभग साढ़े तीन हजार आबादी प्रभावित हो सकती है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि यहाँ बड़ा पुल बनना चाहिये क्योंकि बरसात के समय बहियार में जलस्तर बढ़ने से इसके ऊपर पानी बहता है। फिलहाल ग्रामीण इस प्रकार के पुलिया निर्माण कार्य से संतुष्ट नहीं है। एक बड़ी गाड़ी गुजरते ही पुलिया पुनः टूट सकता है। 

मौके पर मिलू मुर्मू, लनिनी मुर्मू, जिरिया देवी,कारनेला पांवरिया, नीला मरांडी आदि ने विभाग से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। इस पर जब ग्राम प्रधान आईनेस किस्कु से बात करने पर बताया कि गांव वालों की शिकायत आयी है कि पुलिया का काम ठीक से नहीं किया गया। बरसात में पानी का बहाव में टूट सकता है। पुलिया अच्छी और टिकाऊ बने जो सालों साल चल सके। वहीं कनीय अभियंता राकेश वर्मा को फोन करने पर कॉल अटेंड नहीं किया।

You missed