Spread the love

पटमदा : मिर्जाडिह के ग्रामीण रास्ता और तालाब को मुक्त कराने के लिए आयुक्त तक पहुंचे

दीपक नाग …✍️

Advertisements
Advertisements

बोड़ाम थाना अंतर्गत मिर्जाडिह गांव में सार्वजनिक रास्ता एवं तालाब को मुक्त कराने हेतु कोल्हान आयुक्त के कार्यालय मैं आवेदन सौंपा।

बता दूं कि बोड़ाम थाना अंतर्गत मिर्जाडिह गांव के एक सड़क और तालाब मे किसी कम्पनी के द्वारा मिट्टी भरवा कर अपने कब्जे में लेने की कोशिश की जा रही थी। झारखंड मानवाधिकार के कोल्हान प्रभारी राधा कृष्ण सिंह मुंडा अपने समर्थकों के साथ इसके विरोध में सरकारी तंत्रों को लिखा-पढ़ी से लेकर धरना-प्रदर्शन तक को अंजाम दिया। मामला इससे भी सुलझते नजर नहीं आई तो कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त को लिखित आवेदन सौंपा कर मामले पर हस्तक्षेप करने के लिए आग्रह किया। साथ ही प्रतिनिधि मंडल ने झारखंड राज्य के भू-राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ के कार्यालय पर भी पहुंचे।

इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में झारखंड मानवाधिकार के कोल्हान प्रभारी, झारखंड मानव अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश किन्तु, मंच के शंभू सिंह भूमिज, हातु सरदार, मुंडा राधे श्याम सिंह, भूमिज, तरफ सरदार उपस्थित थें।