Advertisements

दुमका हटिया का करोड़ की लागत से हुआ सौंदर्य कारण कीचड़ में तब्दील…
दुमका ब्यूरो (मौसम गुप्ता) दुमका हटिया में करोड़ों का टेंडर पास हुआ मगर ठेकेदारों एवं अधिकारियों के उदासीन रवैया के कारण आज दुमका हटिया का क्या हाल है आपकी नजरों के सामने है सरकार सौंदर्य करण के नाम पर करोड़ों का टेंडर पास करती है मगर ठेकेदारों द्वारा घोर लापरवाही की जाती है
Advertisements

आलम यह है कि दुमका हटिया का हाल इतना बुरा हो चुका है की सड़क के बदले सिर्फ कीचड़ ही कीचड़ नजर आती है हटिया में दुकान करने वाले दुकानदारों एवं हटिया में खरीदारी करने वाले ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है आखिर कब प्रशासन इस मामले पर संज्ञान लेगी यह देखना होगा….

