Advertisements
Spread the love

सरायकेला। नि:शक्त एवं मानव संसाधन सेवा समिति के तत्वाधान पंचायत भवन चांडिल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के सचिव चंदन कुमार सिंह, विशाल चौधरी, सुब्रत चटर्जी, देवाशीष मंडल, लाल मोहन दास, शेखर प्रसाद सिंह, सुजीत हाँसदा, राहुल वर्मा, विश्वनाथ गोप, मनोहर महतो एवं धरमु गोप की उपस्थिति में 76 यूनिट ब्लड का कलेक्शन किया गया। सदर हॉस्पिटल सरायकेला ब्लड बैंक के लिए किए गए उक्त यूनिट ब्लड कलेक्शन ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन शिव कुमार सिंह, अर्धेन्दु कुमार सिंह एवं एनएम चिंता सारस्वत द्वारा रक्तदाताओं से सुरक्षित तरीके से ब्लड का कलेक्शन किया गया। मौके पर ब्लड बैंक की टीम द्वारा उपस्थित जनों को रक्तदान के महत्व के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया गया। और रक्तदान को महादान एवं जीवनदान बताते हुए लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया।

You missed