Advertisements
Spread the love

दुमका :  बाईपास रोड, गिलान पाड़ा समेत कई स्थानों पर नाली का पानी सड़कों पर

रिपोर्ट : मौसम गुप्ता

दुमका शहर के बाईपास रोड स्थित सुरेश होटल के सामने, गिलानपाड़ा, मुख्य बाजार समेत कई स्थानों पर बारिश होते ही नाली का गंदा पानी लगातार सड़क पर बह रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों व आमजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो गई है। सड़क पर जलजमाव होने से लोगों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है तथा दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। ग्रामीणों, आमजनों एवं राहगीरों ने दुमका प्रशासन से जल्द नाली की सफाई एवं जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

वहीं शहर के गिलानपाड़ा में भी मास्टर गली समेत कई स्थानों में नाली का गंदा व बदबूदार पानी लोगो के घरों में घुस जाता है, जिससे मुहल्लेवासियों को नारकीय जीवन जीने पर मजबूर होना पड़ रहा है| वही मुख्य बाजार का भी यही हाल है| एक घंटे की बारिश में सड़क पर नाली का गंदा पानी बहने लगता है जिससे लोगों को सड़क पर चलना भी दुश्वार हो जाता है| पीड़ित लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग की लापरवाही से करीब दस वर्षों से नारकीय जीवन व्यतीत कर रहे हैं लेकिन कोई हमारी पीड़ा को समझने वाला नहीं है| लोगों ने शासन-प्रशासन से समस्या का समाधान करने का आग्रह किया है|

You missed