Advertisements

दुमका : हंसडीहा थाना क्षेत्र में धोबय नदी के पास से अज्ञात शव बरामद, ग्रामीणों में भय का माहौल
रिपोर्ट : मौसम गुप्ता
दुमका : हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत नोनीहाट-बासुकीनाथ मुख्य पथ पर सुखजोरा धोबय नदी के समीप से शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई, साथ ही भय का माहौल देखा गया। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को थाना परिसर लाया। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल शव मिलने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।
