Spread the love

चाकुलिया: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपाइयों ने विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष महादेव महतो के अध्यक्षता में चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी की गौशाला में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए.

Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम के दरमियान भाजपाइयों ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों तथा वृक्षारोपण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए. उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके.

इस मौके पर भाजपा नेत्री चंदन मुर्मू, दिनेश सिंह, चंद्रदेव महतो, सुरेश सिंह, जयदीप मुर्मू, संदीप चंद, परिमल दास, पूर्णेंदु महतो, रोहित पति, ननकू गोप, चंचल मंडल, राणा गोप, सोनू बेहरा, आपु दास, राजू मुंडा आदि उपस्थित थे.

You missed