Advertisements

शून्यकाल में विधायक सविता महतो ने कपाली नप में वार्षिक बजट बढ़ाने व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला विधानसभा में उठाया…
चांडिल (विद्युत महतो)ईचागढ़ के विधायक सविता महतो शून्यकाल की सूचना के दौरान गुरुवार को कपाली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं कपाली नगर परिषद के वार्षिक बजट बढ़ाने का मामला विधानसभा के पटल पर रखा। इस दौरान विधायक ने कहा चांडिल प्रखंड अंतर्गत कपाली नगर परिषद में कुल 21 वार्ड है। जिसमें लगभग हज़ारो की संख्या में जनसंख्या है। स्वास्थ्य केंद्र के अभाव में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करते हुए चांडिल या जमशेदपुर जाना पड़ता है साथ ही कपाली नगर परिषद का वार्षिक बजट मात्र दो करोड़ है जिस कारण जनसंख्या के अनुरूप कम बजट से विकास कार्य बाधित होते हैं। विधायक ने आसन के माध्यम से सरकार से कपाली नगर परिषद में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं नगर परिषद के वार्षिक के बजट को बढ़ाकर जनसंख्या के अनुरूप 20 से 30 करोड़ करने का मांग किया है।
Advertisements

Related posts:
महिला मतदान कर्मियों को सफल चुनाव कराने का दिया गया प्रशिक्षण; डीसी ने उपस्थित होकर की सभी की हौसला ...
राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर पीडीजे ने सभी अधिकारियों और इंश्योरेंस के अधिवक्ताओं के साथ...
RANCHI NEWS : छोटानागपुर लॉ कॉलेज में तीन दिवसीय अंतर्राज्यीय न्यायिक वाद-विवाद प्रतियोगिता का विधिव...

