Advertisements
Spread the love

दुमका में पहाड़िया समुदाय के मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित, प्रतिभा सम्मान समारोह में दिखा उत्साह

Advertisements

संवाददाता : मौसम गुप्ता

दुमका । उपराजधानी दुमका में रविवार को सिटी गार्डन परिसर में आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय के मैट्रिक परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पहाड़िया समुदाय के 120 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत करने और अपने माता-पिता व गांव का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक दुमका उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त सह परियोजना निदेशक दुमका तथा जिला न्यायालय पदाधिकारी सह पहाड़िया कल्याण पदाधिकारी दुमका मंच पर मौजूद रहे। मंच का संचालन बसंत सिंह पहाड़िया ने किया।इस अवसर पर जागेश्वर सिंह, भरत पुजाहर, सोमनाथ पुत्रहर, नन्टू पुजाहर, सुरेन्द्र देहरी, मुन्नू पुजहर, निमाय पुत्रहर, लालचंद कुमार, कान्हाई देहरी, मीना देवी, उषा देवी, सखिया देवी, शंकर सिंह, प्रीति कुमारी, श्याम सिंह, श्याम लाल उनाहड़ी, संतोष गृही, अर्जुन पुत्रहर, सुमन गृही, रीता देवी, माहानं दरख समेत कई बुद्धिजीवी गण और समुदाय के सदस्य उपस्थित थे। समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और समाज में शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया।