Advertisements
Spread the love

अवैध शराब कारोबार पर उत्पाद विभाग का शिकंजा,ढाबा और किराना दुकान से विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Advertisements

गम्हरिया:- संवाददाता -जगबंधु महतो

सरायकेला जिले के उपयुक्त नितीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार उत्पाद अधीक्षक सरायकेला के निदेश पर अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध उत्पाद विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने सघन छापामारी अभियान चलाया।19 जनवरी देर रात आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुधा डेयरी के डीवीसी मोड़ तथा 20 जनवरी को सरायकेला थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में छापामारी की गई।
छापेमारी के दौरान कृष्णदेव यादव के ढाबा और अरुण महतो की किराना दुकान से अवैध विदेशी शराब (Kings Gold) बरामद की गई।
बरामद शराब की कुल मात्रा 1.86 लीटर पाई गई। मौके से दोनों अवैध शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए आगे भी नियमित एवं सघन छापामारी अभियान जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
छापामारी दल में अखिलेश कुमार (अवर निरीक्षक, उत्पाद), सौदागर पंडित (प्रतिनियुक्त सहायक अवर निरीक्षक), दिनेश सरदार, प्रतिनियुक्त गृह रक्षक एवं अन्य कर्मी शामिल थे।

You missed