Advertisements
Spread the love

झामुमो चांडिल प्रखंड अध्यक्ष को पितृ शोक, ईचागढ़ विधायक सबिता महतो ने दी श्रद्धांजलि…

चांडिल (परमेश्वर साव ) : झामुमो के चांडिल प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो के पिताजी बनमाली महतो का गुरुवार रात को देहांत हो गया। वहीं उनके मौत कि खबर पर ईचागढ़ विधायक सविता महतो शुक्रवार सुबह उनके घर पहुंच कर पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।

Advertisements

इस दौरान विधायक ने परिजनों को ढांढस बंधाया और शोक सांत्वना व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व जिप सदस्य ओम प्रकाश लायेक, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, झामुमो केन्द्रीय सदस्य पप्पू वर्मा, घनश्याम महतो व सचिन महतो ने भी पुष्प अर्पित कर नमन किया।